होम एक रुपए के सिक्के का यह उपाय दूर कर देगा सभी आर्थिक परेशानियां

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 20, 2022 10:12 PM

एक रुपए के सिक्के का यह उपाय दूर कर देगा सभी आर्थिक परेशानियां

एक रुपए के सिक्के का यह उपाय दूर कर देगा सभी आर्थिक परेशानियां

एक रुपए के सिक्के का यह उपाय दूर कर देगा सभी आर्थिक परेशानियां

जीवन में व्यक्ति को कई तरह के उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को उसका पूरा फल नहीं मिलता। हर व्यक्ति जीवन में धनवान बनना चाहता है लेकिन कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के बावजूद भी कई लोगों के हाथ निराशा ही लगती है।

ऐसे में व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इन सब का कारण वास्तु दोष और कुंडली में ग्रह दोष हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक तंगी दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष के अनुसार एक रुपये के सिक्के के कुछ उपायों से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। जानते हैं इन उपायों के बारे में।

चावल और एक रुपए का सिक्का
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं या फिर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो एक मुट्टी चावल और एक रुपए का सिक्के लेकर मंदिर जाएं और भगवान के सामने प्रार्थना करें। इसके बाद मंदिर के एक कोने में चावल और सिक्के को रख दें। ध्यान रहे ये काम चुपचाप करना है। ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी।

 1 rupees coin to change Luck

शुक्रवार को करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शुक्रवार को घर के मंदिर में पूजा करें। इसके बाद एक चौकी लगाएं और उस चौकी पर पानी से भरा कलश रखें। कलश पर केसर से स्वास्तिक बनाएं और उस पर एक रुपए का सिक्का रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

पर्स में रखें सिक्का
कई लोगों को शिकायत रहती है कि उनके पर्स में पैसे नहीं टिकते। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपने पर्स या वॉलेट में एक रुपये का सिक्का डाल लें। इसके बाद सिक्के के साथ एक मोर का पंख भी रख लें। ऐसा करने से व्यक्ति का पर्स कभी खाली नहीं होगा।

मुख्य द्वार पर करें ये उपाय
इसके अलावा एक और उपाय है। इसमें आपको रोजाना शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर एक चौमुखी दीपक जलाना होगा। इसके बाद इस दीपक में एक रुपये का सिक्का डाल दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है और नाकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)