होम क्या कोरोना फिर लौट रहा? पांच देशों में तबाही से भारत में अलर्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 20, 2022 10:09 PM

क्या कोरोना फिर लौट रहा? पांच देशों में तबाही से भारत में अलर्ट

क्या कोरोना फिर लौट रहा? पांच देशों में तबाही से भारत में अलर्ट

क्या कोरोना फिर लौट रहा? पांच देशों में तबाही से भारत में अलर्ट

कोरोना मरीजों का बढ़ता ग्राफ एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चिंता का कारण बनता जा रहा है. बीते कुछ दिनों से कई देशों में कोरोना के मामलों में तोजी से वृद्धि देखने को मिली है.

COVID 19: जापान, अमेरिका और चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय का राज्यों को जीनोम सिक्ववेंसिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है.

Written ByPooja Makkar|Last Updated: Dec 20, 2022, 09:37 PM IST

Coronavirus India Alert: कोरोना मरीजों का बढ़ता ग्राफ एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चिंता का कारण बनता जा रहा है. बीते कुछ दिनों से कई देशों में कोरोना के मामलों में तोजी से वृद्धि देखने को मिली है. शुक्र है कि भारत में अभी कोरोना की चाल धीमी पड़ी हुई है. लेकिन खतरे को भांपते हुए सरकार ने सभी राज्यों से अलर्ट रहने के लिए कहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों कोरोना की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कल बुधवार की सुबह 11 बजे विदेशों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर रिव्यू मीटिंग करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

जापान, अमेरिका और चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय का राज्यों को जीनोम सिक्ववेंसिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है. जिनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि नए वेरिएंट और उसके फैलाव का पता समय से लगाया जा सके.

बढ़ाई गई सर्विलांस

केंद्रीय स्वास्थय सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर कोरोनावायरस की जीनोम सिक्वेंसिंग पर ध्यान देने को कहा है. अमेरिका, ब्राज़ील, चीन, जापान और कोरिया में कोविड के बढ़ते मामलों के बाद सर्विलांस बढ़ाई गई है.

जीनोम सिक्वेंसिंग पर खासा जोर

राज्यों से कहा गया है कि कोरोनावायरस के नए वेरिएंट की पहचान करने के लिए सभी पॉजिटिव मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाए. और जीनोम सिक्वेंसिंग के सभी मामलों को INSACOG (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium) के माध्यम से रिपोर्ट किया जाए. जीनोम सिक्वेंस के माध्यम से ये पता लगाया जा सकता है कि वायरस का कौन सा वेरिएंट ज्यादा फैल रहा है और किस हिस्से में कौन से वेरिएंट का फैलाव है. अगर वायरस म्यूटेट करता है और कोई नया वेरिएंट वातावरण में आता है तो उसका पता भी लगाया जा सकता है.

कोरोना के कुल 3490 एक्टिव केस

लिहाजा भारत में कोरोना के मामले बढ़ें, उससे पहले ही जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने और उसकी रिपोर्टिंग केंद्रीय स्तर पर फिर से तेज करने का फैसला लिया गया है. भारत में इस वक्त कोरोना के कुल 3490 एक्टिव केस हैं. अब तक के सबसे कम केस भारत में इसी हफ्ते दर्ज किए गए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)