होम भारतीय सिनेमा में योगदान देने के लिए अमिताभ बच्चन को भारत रत्न मिलना चाहिए, ममता बनर्जी की मांग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 15, 2022 09:02 PM

भारतीय सिनेमा में योगदान देने के लिए अमिताभ बच्चन को भारत रत्न मिलना चाहिए, ममता बनर्जी की मांग

भारतीय सिनेमा में योगदान देने के लिए अमिताभ बच्चन को भारत रत्न मिलना चाहिए, ममता बनर्जी की मांग

भारतीय सिनेमा में योगदान देने के लिए अमिताभ बच्चन को भारत रत्न मिलना चाहिए, ममता बनर्जी की मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय और वैश्विक सिनेमा में योगदान देने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के उद्घाटन सत्र में बनर्जी ने कहा कि बंगाल का संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है।

यह संघर्ष जारी रहेगा
अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य हमेशा मानवता, एकता और अखंडता के लिए लड़ता रहा है और इन मुद्दों पर किसी के सामने झुकता नहीं है। उन्होंने कहा, “बंगाल एकता, मानवता, विविधता और अखंडता के लिए लड़ता रहा है। यह संघर्ष जारी रहेगा।” मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा राज्य न किसी के आगे झुकता है और न भीख मांगता है।” संयोग से, पश्चिम बंगाल सरकार ने बार-बार केंद्र से आग्रह किया है कि वह जीएसटी के साथ-साथ मनरेगा के बकाया का निपटान करने के लिए कोष जारी करे।

महानायक ने किया फिल्म महोत्सव का उद्घाटन 
महानायक अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) का उद्घाटन किया। अमिताभ ने यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर इस फिल्म महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिनेत्री जया बच्चन, अभिनेता शाहरुख खान, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली, फिल्मकार महेश भट्ट और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे। फिल्म महोत्सव के दौरान अमिताभ बच्चन (80) के जीवन और कार्यों पर आधारित एक प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। इसकी शुरुआत 'अभिमान' के प्रदर्शन के साथ होगी। शहर के 10 सिनेमाघरों में 16 से 22 दिसंबर के बीच कुल 183 फिल्में दिखाई जाएंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)