होम जेल में बंद विधायक से मिलेंगे अखिलेश यादव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 14, 2022 09:54 PM

जेल में बंद विधायक से मिलेंगे अखिलेश यादव

जेल में बंद विधायक से मिलेंगे अखिलेश यादव

जेल में बंद विधायक से मिलेंगे अखिलेश यादव

मैनपुरी उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश में भरने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव कानपुर आएंगे।

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर अब तक हुई कार्रवाई के बाद अखिलेश यादव का ये दौरान बेहद अहम माना जा रहा है। अखिलेश यादव 20 दिसंबर को कानपुर जेल में बंद इरफान सोलंकी से मुलाकात करेंगे।

10 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद कानपुर निवासी सपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर ने लखनऊ विधानसभा के बाहर खुद को आग लगा ली थी। हालांकि वे इसमें बच गए थे। सिविल लाइंस स्थित पिंटू ठाकुर के आवास पर अखिलेश यादव मुलाकात करेंगे।

सपा नगर अध्यक्ष डा. इमरान ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिसंबर को अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। वे जेल में बंद इरफान सोलंकी से मुलाकात करेंगे। करीब 1 घंटा तक मुलाकात का समय रखा गया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार विधायक को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है।

सपा विधायक मामले में अभी तक अखिलेश यादव ने दूरियां बनाई हुईं थीं। माना जा रहा था कि मैनपुरी उपचुनाव के बाद अखिलेश यादव कानपुर दौरा करेंगे। अखिलेश यादव की चुप्पी पार्टी कार्यकर्ताओं में भी चर्चा का विषय बनी हुई थी। हालांकि सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और पार्टी संगठन में लगातार वे इस मामले की रिपोर्ट ले रहे थे।

नगर अध्यक्ष मो. इमरान ने बताया कि अखिलेश यादव के दौरे के दौरान पार्टी संगठन से भी मुलाकात का समय रखा गया है। निकाय चुनाव को लेकर अहम बैठक होगी। प्रसपा का सपा में विलय होने के बाद अखिलेश यादव का ये पहला कानपुर दौरा है। वहीं अखिलेश के कानपुर दौरे को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और एलआईयू भी सक्रिय हो गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)