होम इस पार्टी के चार विधायक बीजेपी में हुए शामिल
इस पार्टी के चार विधायक बीजेपी में हुए शामिल
आगामी 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलॉंग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोहों में शामिल होने के लिए आने वाले हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी र महिला सशक्तिकरण, युवाओं की बेहतरी के नारे के साथ मेघालय में चुनावी बिगुल बजा दिया है।
अब बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेलते हुए चार विधायकों को अपने पाले में लाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर लिया है।
मेघालय विधानसभा के चार मौजूदा विधायक फेरलिन संगमा, सैमुअल संगमा, बेनेडिक मारक और एचएम शांगप्लियांग असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह चारों मौजूदा विधानसभा के विधायक हैं, इनके भाजपा में शामिल होने से हमें और मज़बूती मिलेगी। फरवरी में होने वाले चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल होने में बड़ी सफलता मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को मेघालय में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोहों में शामिल होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संगमा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ तीन घंटे राज्य की राजधानी में रूकेंगे। उन्होंने यहां एक बैठक से इतर पीटीआई-से कहा,''प्रधानमंत्री 18 दिसंबर को राज्य का दौरा कर रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।