होम रिटर्न हो तो ऐसा: ₹8 का शेयर 13% तक चढ़ा, एक ही दिन में निवेशक मालामाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 14, 2022 09:50 PM

रिटर्न हो तो ऐसा: ₹8 का शेयर 13% तक चढ़ा, एक ही दिन में निवेशक मालामाल

रिटर्न हो तो ऐसा: ₹8 का शेयर 13% तक चढ़ा, एक ही दिन में निवेशक मालामाल

रिटर्न हो तो ऐसा: ₹8 का शेयर 13% तक चढ़ा, एक ही दिन में निवेशक मालामाल

लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आडिया (Vodafone Idea- VI) के शेयर अब रिकवरी के ट्रैक पर लौटते दिख रहे हैं।

बुधवार को Vodafone Idea के शेयरों में 13% तक की तेजी आई। Vodafone Idea के शेयर एनएसई पर 9.49% की बढ़त के साथ ₹8.65 पर बंद हुए। वहीं, कारोबार के दौरान स्टॉक ₹8.96 प्रति शेयर के स्तर तक गया, यह 13.27% की तेजी को दिखाता है। कंपनी का मार्केट कैप ₹27,847 करोड़ से अधिक है। आपको बता दें कि 20 जून को स्टॉक 7.75 रुपये के 52 वीक लो लेवल पर चला गया। पिछले साल 14 दिसंबर को स्टॉक 16.05 रुपये के स्तर पर था, जो 52 वीक का हाई लेवल है।

क्या है तेजी की वजह?
बीते दिनों की बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में बताया गया कि सरकार Vodafone Idea के लिए अ​धिक व्यापक पुनर्गठन योजना पर विचार कर सकती है। इस बीच, Vodafone Idea और उसके वेंडर एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर ने 1,600 करोड़ रुपये के लोन लेटर के सब्सक्रिप्शन की अंतिम तारीख बढ़ाई है। अब नई तारीख 28 फरवरी कर दी गई है। बकाया ब्याज को इक्विटी में बदलने पर सरकार की ओर से किसी प्रतिक्रिया के अभाव में यह फैसला किया गया है।

सालभर में 43% गिरा शेयर
आपको बता दें कि पिछले एक साल से कंपनी के शेयर बिकवाली के दबाव में रहा है। सालभर में यह शेयर 43% तक टूट गया है। इस दौरान यह 15 रुपये से गिरकर 8.65 रुपये तक आ गया है। वहीं, इस साल अब तक यह शेयर 41% गिर गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)