होम गली के गुंडों की तरह हरकतें करती है चीनी सेना: पूर्व सेना प्रमुख
गली के गुंडों की तरह हरकतें करती है चीनी सेना: पूर्व सेना प्रमुख
पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने चीन पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा है कि चीन हर साल 2-3 हरकतें इसी तरह की करता ही है। उन्होंने यह भी कहा कि 21वीं सदी में भी PLA गली के गुंडों की तरह बर्ताव करता है।
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम. एम. नरवणे ने कहा है कि चीन हर साल इस तरह की दो-तीन कोशिशें करता है और हर बार उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी एक तरफ तो 21वीं सदी की आधुनिक सेना होने का दावा करती है लेकिन दूसरी तरफ वह हुड़दंग के स्तर तक गिर चुकी है। ये हास्यास्पद है। नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना चीन की किसी भी हिमाकत के लिए हमेशा तैयार है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।