होम यूपी रोडवेज की ऐसी बस देखी है, अखिलेश यादव बोले; खटारा सरकार की खटारा बस
यूपी रोडवेज की ऐसी बस देखी है, अखिलेश यादव बोले; खटारा सरकार की खटारा बस
परिवहन विभाग की रायबरेली डिपो बसों की हालत क्या है। इसका सीधा उदाहरण एक वायरल वीडियो सहित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा ट्विटर पर डाली गई फोटो में देखा जा सकता है। अब ट्विटर पर यह फोटो व वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।
अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर कर लिखा- खटारा सरकार की खटारा बस
आपको बता दें कि जहां रायबरेली जिले के बस स्टॉप की हालत बद से बदतर है वहीं उसमें खड़ी होने वाली ज्यादातर बसों की भी हालत खस्ताहाल है। उन्हीं बसों में से एक बस रायबरेली डिपो की इस समय चर्चा का विषय बन गई है जिसके पीछे का हिस्सा गायब है और सीट खुली दिखाई दे रही हैं। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसकी फोटो को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपलोड किया और लिखा- खटारा सरकार की खटारा बस। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के किए गए ट्वीट खटारा सरकार की खटारा बस के बाद रायबरेली के जिला प्रशासन व परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया।
मामला रायबरेली कि परिवहन विभाग से जुड़ा है। जहां एक रायबरेली डिपो की बस जिस का पीछे का हिस्सा पूरी तरह से गायब है और बस रोड पर फर्राटा भरते हुए चली जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। परिवहन विभाग के अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। वायरल वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। इस वायरल वीडियो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा यह फोटो ट्विटर पर डालने के बाद राजनीति में गर्माहट आ गई है, क्योंकि इसी जिले के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह है, वहीं यह सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र भी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।