होम यूपी वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 52 औद्योगिक समूहों ने शामिल होने की पुष्टि की

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 13, 2022 08:45 PM

यूपी वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 52 औद्योगिक समूहों ने शामिल होने की पुष्टि की

यूपी वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 52 औद्योगिक समूहों ने शामिल होने की पुष्टि की

यूपी वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 52 औद्योगिक समूहों ने शामिल होने की पुष्टि की

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कई मंत्रियों के विभिन्न देशों में पहले चरण के रोड शो के बाद 52 औद्योगिक समूहों की ओर से न सिर्फ प्रदेश में निवेश की इच्छा जाहिर की गई है, बल्कि उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन (यूपीजीआईएस 2023) में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि भी की गई है। यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार प्रदेश सरकार के मंत्रियों की अगुवाई में विभिन्न देशों में रोड शो कर रही 'टीम योगी' ने पहले चरण के रोड शो व व्यापारिक बैठकों के जरिए विदेशी निवेशकों को यूपीजीआईएस में सम्मिलित होने का न्योता दिया।

जिसके बाद 52 उद्योग समूहों ने उत्तर प्रदेश में निवेश की इच्छा जाहिर की और सम्मेलन में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि भी की। इनमें दवा, कारोबारी चैंबर, कारोबार विकास, निवेश बैंक, पूंजी बाजार, वाहन उद्योग, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं विकास, दूरसंचार और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों से जुड़े उद्योग समूह शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार के विभिन्न मंत्रियों ने नौ दिसंबर को पहले चरण में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट, ब्रिटेन के लंदन, कनाडा के टोरंटो और मेक्सिको में रोड शो किया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)