होम पीएम मोदी ने साधा शॉर्टकट राजनीति करने वाले दलों पर निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 8, 2022 09:15 PM

पीएम मोदी ने साधा शॉर्टकट राजनीति करने वाले दलों पर निशाना

पीएम मोदी ने साधा शॉर्टकट राजनीति करने वाले दलों पर निशाना

पीएम मोदी ने साधा शॉर्टकट राजनीति करने वाले दलों पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ‘फ्री’ की राजनीति यानी रेवड़ी पॉलिटिक्स पर निशाना साधा है। उन्होंने गुजरात में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज शॉर्टकट नहीं चाहता। दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली मॉडल को प्रत्येक प्रदेश में भुनाना चाहते हैं। केजरीवाल जनता के बीच फ्री बिजली, फ्री शिक्षा, फ्री स्वास्थ्य समेत कई ऐसे वादे करते हैं, जो जनता के बीच उन्हें लोकप्रिय बनाते हैं। पीएम मोदी लगातार ‘रेवड़ी पॉलिटिक्स’ पर निशाना साधते रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश का वोटर आज अपना हित और अहित है। ये वोटर जानता है। उन्होंने कहा कि शॉर्टकट की राजनीति का कितना बड़ा नुकसान देश को उठाना पड़ेगा। आज देश में कोई संशय नहीं, देश रहेगा, देश समृद्ध होगा तो सबकी समृद्धि तय है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पूर्वजों के पास अनुभव का अघात ज्ञान था। अनुभव के निचोड़ से कहावतें बनती थीं। हमारे पूर्वजों की दी हुई एक कहावत है कि ‘आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपय्या’। अगर ये वाला हिसाब रहेगा तो क्या स्थिति होगी? ये दुनिया में, आज पड़ोस में हम देख रहे हैं। आज देश सतर्क है। देश के हर राजनीतिक दल को ये याद रखना होगा कि चुनावी हथकंडो से किसी का भला नहीं हो सकता।

पीएम मोदी ने कहा कि आज के जनादेश में एक और संदेश है, समाज के बीच दूरियां बढ़ाकर राष्ट्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी करके जो राजनीतिक दल तत्कालिक लाभ लेने की फिराक में रहते हैं। उन्हें देश की जनता देख भी रही है। समझ रही है। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य फॉल्ट्स लाइन को बढ़ाकर नहीं, बल्कि फॉल्ट्स लाइन गिराकर ही बनेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)