होम Modi ने गुजरात की जनता का जताया आभार, बोले- लोगों ने विकास की राजनीति को दिया आशीर्वाद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 8, 2022 08:54 PM

Modi ने गुजरात की जनता का जताया आभार, बोले- लोगों ने विकास की राजनीति को दिया आशीर्वाद

Modi ने गुजरात की जनता का जताया आभार, बोले- लोगों ने विकास की राजनीति को दिया आशीर्वाद

Modi ने गुजरात की जनता का जताया आभार, बोले- लोगों ने विकास की राजनीति को दिया आशीर्वाद

गुजरात में भाजपा को बंपर जीत मिली है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भी है। गुजरात में भाजपा ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुजरात में भाजपा सातवीं बार सरकार बनाने में कामयाब हुई है। पिछले 27 सालों से भाजपा गुजरात में शासन में है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात का धन्यवाद किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि यह गुजरात के विकास की जीत है। मोदी ने कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति को अपना आशीर्वाद दिया है। गुजरात के परिणाम को देखकर अभिभूत हूं। इसके साथ ही उन्होंने इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता चैंपियन है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत भी बता दिया। नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि बीजेपी गुजरात सभी मेहनती कार्यकर्ता को मैं कहना चाहता हूं - आप में से प्रत्येक एक चैंपियन है! यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता का भी आभार जताया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं हिमाचल प्रदेश की जनता को भाजपा को मिले स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम आने वाले समय में राज्य की आकांक्षाओं को पूरा करने और लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए काम करते रहेंगे।गुजरात की जीत पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास,सुशासन और लोक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मिली इस भव्य जीत पर अमित शाह जी, भूपेंद्र पटेल जी, सीआर पाटिल और गुजरात भाजपा के के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात ने पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किए है और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत का नया कीर्तिमान रचा है। हर वर्ग ने पूरे दिल से भाजपा को आशीर्वाद दिया है। यह भाजपा की नीतियों में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)