होम पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क...सेट किया 2024 गोल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 8, 2022 09:09 PM

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क...सेट किया 2024 गोल

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क...सेट किया 2024 गोल

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क...सेट किया 2024 गोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए टारगेट सेट कर दिया है। दरअसल, पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें निरंतर, विपरीत जुल्मों के बीच आगे बढ़ना है। हमें सहनशक्ति को बढ़ाना है। समझने की क्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे सेवाभाव से का विस्तार भी करना है। हमारे सेवाभाव की गहराई भी बढ़ानी है और सेवाभाव से ही जीतना है। क्योंकि जो जहां बैठा है वो बदलने वाला नहीं है। उसके इरादे नेक नहीं है। ये हमारे लिए एक कसौटी की तरह है। दरअसल, 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं और भाजपा के सामने केंद्र में सरकार बनाने कि लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

ये पचा नहीं पाएंगे, जुल्म बढ़ने वाला है
मोदी ने कहा कि मैं मानता हूं कि 2002 के बाद जीवन का कोई कदम ऐसा नहीं गया, कोई कदम ऐसा नहीं रहा। जिसकी धज्जियां नहीं उड़ाई गईं हों। बाल न नोचें गए हों। लेकिन मुझे इसका फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि आलोचनाओं ने हमें बहुत सिखाया है। आलोचनाओं में से हमारे काम की चीज खोजते रहना है। हमें अपनी शक्ति को बढ़ाते रहना है। कठोर से कठोर से झूठे आरोपों को सहने की क्षमता बढ़ानी होगी। क्योंकि अब जुल्म बढ़ने वाला है। आप मान के चलिए, मुझ पर भी बढ़ने वाला है। आप पर भी बढ़ने वाला है। ये पचा नहीं पाएंगे। ये सहन नहीं कर पाएंगे। उसका जवाब यही है कि हमें अपनी सहनशक्ति बढ़ाना है। हमें समझदारी का विस्तार करना है। अधिक से अधिक लोगों से जुड़ना है।

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि हम घोषणा करने के लिए घोषणा नहीं करते। हम राष्ट्र निर्माण के लिए निकले हुए लोग हैं। इसलिए सिर्फ पांच साल के राजनीतिक नफा नुकसान देखते हुए कोई भी घोषणा नहीं करते। हमारी हर घोषणा के पीछे एक दूरगामी लक्ष्य होता है। एक रोडमैप होता है। युवा भाजपा की विकास वाली राजनीति चाहते हैं। युवा न तो जातिवाद के बहकावे में आते हैं, न परिवारवाद।

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात ने तो कमाल कर दिया है। चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि इस बार नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए। मैंने वादा किया था भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़, इसके लिए नरेंद्र जी जान से मेहनत करेगा। गुजरात की जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात की स्थापना से लेकर अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देकर एक इतिहास बना दिया। ढाईदशक से निरंतर सरकार में रहने के बाद भी जमकर प्यार लुटाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)