होम यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को Time ने पर्सन ऑफ द ईयर 2022 घोषित किया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 7, 2022 09:29 PM

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को Time ने पर्सन ऑफ द ईयर 2022 घोषित किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को Time ने पर्सन ऑफ द ईयर 2022 घोषित किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को Time ने पर्सन ऑफ द ईयर 2022 घोषित किया

यूक्रेन के वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया हैं। विश्व प्रसिद्ध मैगजीन टाइम ने अपने ताजा अंक में कवर पेज पर जेलेंस्की को स्थान दिया है।  44 वर्षीय ज़ेलेंस्की ने खुद को अवज्ञा और लोकतंत्र के प्रतीक के रूप में स्थापित किया क्योंकि वह यूक्रेन पर रूस के अकारण हमलों के माध्यम से राष्ट्र का नेतृत्व करना जारी रखा  है। जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यूक्रेन की आवाज को बुलंदी से रखा है और यूक्रेन पर युद्ध थोपने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन के कदम की कड़ी निंदा की है और उन्हें हमलावर करार दिया है।युद्ध के बीच, ज़ेलेंस्की एक बहादुर व्यक्ति के रूप में उभरकर सामने आए हैं जो न केवल अपने देश बल्कि अन्य यूरोपीय देशों को भी प्रेरित कर रहे हैं।  जैसे ही रूस ने देश पर आक्रमण किया, ज़ेलेंस्की ने मार्शल लॉ घोषित कर दिया। उसने हर उस यूक्रेनी को हथियार सौंपे जो अपने देश की रक्षा करना चाहता था। जेलेंस्की की का जन्म 25 जनवरी 1978 को सोवियत संघ के कृवि रिह में हुआ। वर्तमान में कृवी शहर यूक्रेन का हिस्सा है। जेलेंस्की के माता-पिता यहूदी थे हालांकि उनके बचपन में ही उनका परिवार मंगोलिया के एडिनेट में रहने चला गया था। इस कारण  जेलेंस्की की शुरुआती शिक्षा मंगोलिया में हुई। जेलेंस्की की रूसी भाषा में पकड़ अच्छी है। बड़े होने पर वह वापस यूक्रेन पहुंचे और 1995 में नेशनल इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बावजूद जेलेंस्की ने अपना करियर कॉमेडी के क्षेत्र में बनाया। पढ़ाई के दौरान ही जेलेंस्की थिएटर को लेकर आकर्षित हुए। वे 1997 में पर्फार्मेंस ग्रुप, क्वार्टल 95, केवीएन 9 के फाइनल में नजर आए। साल 2003 में उन्होंने अपनी कॉमेडी टीम क्वार्टल 95 के नाम से एक टीवी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की। साल 2014 न सिर्फ जेलेंस्की बल्कि यूक्रेन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण था। यूक्रेन की जनता ने विद्रोह कर रूसी समर्थक राष्ट्रपति विक्टर यानाकोविच को हटा दिया। साल 2019 में चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस चुनाव में 70 फीसदी से ज्यादा मतों से उनकी जीत हुई।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)