होम थमा दिल्ली का दंगल, अब गुजरात और हिमाचल पर सबकी निगाहें, गुरुवार को चुनावी नतीजों का दिन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 7, 2022 09:23 PM

थमा दिल्ली का दंगल, अब गुजरात और हिमाचल पर सबकी निगाहें, गुरुवार को चुनावी नतीजों का दिन

थमा दिल्ली का दंगल, अब गुजरात और हिमाचल पर सबकी निगाहें, गुरुवार को चुनावी नतीजों का दिन

थमा दिल्ली का दंगल, अब गुजरात और हिमाचल पर सबकी निगाहें, गुरुवार को चुनावी नतीजों का दिन

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसके बाद अब सबकी निगाहें गुजरात और हिमाचल प्रदेश पर है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे गुरुवार को आएंगे। हिमाचल में एक चरण में वोट डाले गए थे। वहीं, गुजरात में दो चरणों में चुनाव हुआ था। दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे एक ही दिन आ रहे हैं। गुजरात में जहां आम आदमी पार्टी की एंट्री से चुनाव दिलचस्प हो गया। वहीं, हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। यही कारण है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों को लेकर लोगों में उत्सुकता साफ तौर पर देखी जा रही है। दोनों ही राज्यों में मतगणना को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी कर दिए गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या गुजरात में भाजपा अपने 27 सालों के सत्ता को इस बार भी बचाने में कामयाब रहती है या फिर कोई बड़ा उलटफेर हो .गुजरात

गुजरात में 182 सीटें हैं। 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में वहां चुनाव हुए थे। एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा जबरदस्त तरीके से जीत रही है। यही कारण है कि भाजपा नेताओं में उत्साह जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है। अगर भाजपा गुजरात में लगातार सातवीं बार सत्ता में बरकरार रहती है तो वह कहीं न कहीं पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे के कारनामे के बराबर उपलब्धि हासिल कर लेगी। गुजरात में भाजपा की जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदेश भी मजबूत होगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहद मजबूत नजर आएगी। गुजरात में भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबरदस्त तरीके से चुनाव प्रचार किया था। इसके अलावा पार्टी के कई बड़े नेता प्रचार में मैदान पर उतरे थे। आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में अपनी ताल ठोकी है। देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात की जनता पार्टी को कितना सीट देती है। अब तक मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही होता रहा है। ऐसे में कांग्रेस के लिए भी गुजरात से बहुत उम्मीदें हैं। 

हिमाचल प्रदेश

बात हिमाचल की करें तो यहां पांच 5 सालों में सत्ता परिवर्तन होता रहा है। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश को लेकर कांग्रेस में काफी सकारात्मक दिखाई दे रही है। वहीं, भाजपा दावा कर रही है कि  हिमाचल में रिवाज बदलेगा और जयराम ठाकुर एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। हिमाचल में भी पार्टी की ओर से जबरदस्त ताकत दिखाई गई थी। वहीं, कांग्रेस को भी हिमाचल से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। हिमाचल में ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर दिखा रहे हैं। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस दोनों में से कोई दल जीते, लेकिन 2024 के लिए यह पहाड़ी राज्य बड़ा संकेत देगा। हिमाचल प्रदेश में चुनावी नतीजों को लेकर 68 केंद्र बनाए गए हैं जहां पर मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)