होम गावस्कर बोले- सचिन के बाद एक खिलाड़ी है, जिसे मैं भारत के लिए लगातार खेलते हुए देखना चाहता हूं
गावस्कर बोले- सचिन के बाद एक खिलाड़ी है, जिसे मैं भारत के लिए लगातार खेलते हुए देखना चाहता हूं
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक की तारीफ की है। यहां तक कि उन्होंने उमरान मलिक की तुलना सचिन तेंदुलकर के डेब्यू से कर दी है। आईपीएल में एक नेट गेंदबाज के रूप में आए उमरान मलिक ने अपनी तेज गति से सभी का ध्यान खींचा और वे रिप्लेसमेंट के रूप में आईपीएल खेल गए।
यहां तक कि इस साल उनको टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिला और अब वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू कर चुके है।
अब बल्लेबाजी के दिग्गज सुनील गावस्कर का कहना है कि उमरान मलिक उनके लिए सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे क्रिकेटर हैं, जिनके लिए वे एक्साइटेड हैं। सुनील गावस्कर ने भारत और बांग्लादगेश के बीच ढाका में जारी दूसरे वनडे मैच के दौरान सोनीलिव पर कहा, "सचिन तेंदुलकर के बाद एक खिलाड़ी जिसे मैं भारत के लिए खेलते हुए देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हूं, वह हैं उमरान मलिक।" अब तक इस 23 वर्षीय क्रिकेटर को इंटरनेशनल क्रिकेट में उतनी सफलता नहीं मिली है।
उमरान मलिक ने अब तक 3 टी20 इंटरनेशनल मैच और इतने ही वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वे बुधवार को चौथा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन के चोटिल होने के कारण उनको टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। यहां तक कि उमरान मलिक खुद एक इंजरी रिप्लेसमेंट के कारण टीम के साथ जुड़े थे। मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने उनको वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश भेजने का फैसला किया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।