होम सिसोदिया को करना होगा कानूनी कार्रवाई का सामना: भाजपा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 3, 2022 11:34 PM

सिसोदिया को करना होगा कानूनी कार्रवाई का सामना: भाजपा

सिसोदिया को करना होगा कानूनी कार्रवाई का सामना: भाजपा

सिसोदिया को करना होगा कानूनी कार्रवाई का सामना: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली आबकारी नीति का इस्तेमाल रिश्वत के लेन-देन के लिए किया था और इसे तैयार करने में शामिल रहे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा।

 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री सिसोदिया यह झूठ फैलाने के लिए संवाददाता सम्मेलनों के माध्यम से कहानियां गढ़ रहे हैं कि आबकारी नीति लागू करने में कोई घोटाला नहीं हुआ और सिसोदिया बेगुनाह हैं। इस मुद्दे पर आप की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। पात्रा ने आबकारी घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा के खिलाफ हाल में एक अदालत में प्रस्तुत प्रवर्तन निदेशालय के रिमांड नोट का जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा कि सिसोदिया के खिलाफ जांच चल रही है और उनके खिलाफ आरोप बहुत गंभीर हैं। 

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के मामले में इस साल अगस्त में सिसोदिया और कई अन्य लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। केजरीवाल सरकार ने आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश किये जाने के बाद नवंबर 2021 में लागू की गई इस नीति को समाप्त कर दिया था। पात्रा ने आरोप लगाया कि आप ने रिश्वत के लेन-देन के लिए आबकारी नीति बनाई थी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)