होम पुलिस टीम ने फिंगर प्रिंट की डिजिटल कापी बनाकर आधार कार्ड के जरिए खातों से रुपए निकालने वाले गिरोह का किया भाड़ाफोड़
पुलिस टीम ने फिंगर प्रिंट की डिजिटल कापी बनाकर आधार कार्ड के जरिए खातों से रुपए निकालने वाले गिरोह का भाड़ाफोड़ किया
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में साइबर क्राइम सेल व थाना कांट की संयुक्त पुलिस टीम ने फिंगर प्रिंट की डिजिटल कापी बनाकर आधार कार्ड के जरिए खातों से रुपए निकालने वाले गिरोह का भाड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने जनसेवा केन्द्र संचालक सहित 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से लैपटाप, मोबाइल, सिम, फिंगर प्रिंट स्कैनर, डाक्यूमेंट स्कैनर, फिंगर प्रिंट रीडर, पैनड्राइव, मोहर, आधार कार्ड, इलैक्ट्रानिक उपकरण दस्तावेज बरामद किए है। जानकारी मुताबिक साइबर क्राइम सेल को काफी समय से जनपद में आधार कार्ड के जरिए पैसे निकालने की शिकायतें मिल हो रही थी। पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने इस मामले को संज्ञान में लेकर सर्विलांस और साइबर सेल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए इस मामले की स्वयं मानटरिंग की। मुखबिर की ओर से सूचना दी गई कि मदनापुर रोड पर स्थित विनोवा भावे स्कूल के पास अरुण कुशवाहा के जनसेवा केन्द्र पर इस समय कुछ संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। जो जनसेवा केन्द्र पर अपने कार्य व आधार कार्ड से पैसे निकालने वाले व्यक्तियों के खातों से फ्रॉड कर पैसे निकालते हैं। इस समय कुछ लोग जनसेवा केन्द्र पर अपराध करने के लिए एकत्रित हुए है। यदि शीघ्रता की जाये तो पकडे जा सकते है।
मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर साइबर क्राइम पुलिस टीम व थाना कांट की संयुक्त पुलिस द्वारा अरुण कुशवाहा के जनसेवा केन्द्र पर जाकर दविश देकर अरुण कुशवाहा अमित यादव ,संदीप पाल, तौशीफ अली और ऋतिक तिवारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से लैपटाप, मोबाइल, सिम, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डाक्यूमेंट स्कैनर, फिंगर प्रिन्ट रीडर,पैनड्राइव, मोहर, आधार कार्ड, इलैक्ट्रानिक उपकरण, दस्तावेज बरामद किए गए । मौके से एक अभियुक्त अरविंद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने कांट थाने में पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।