होम सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी दी सिसोदिया को क्लीन चिट : सीएम केजरीवाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 26, 2022 10:40 PM

सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी दी सिसोदिया को क्लीन चिट : सीएम केजरीवाल

सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी दी सिसोदिया को क्लीन चिट : सीएम केजरीवाल

सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी दी सिसोदिया को क्लीन चिट : सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दी है। केजरीवाल ने आज कहा कि शिक्षा क्रांति से दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले मनीष सिसोदिया को झूठे मामलों में फंसाने के लिए क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफ़ी नहीं मांगनी चाहिए? श्री सिसोदिया ने कहा , ‘‘ यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि इनकी तमाम साज़शिों और झूठी प्राथमिकी के बाद भी ये मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगा पा रहे।

करीब 800 अधिकारियों की टीम ने 500 जगह रेड कर जो आरोपपत्र तैयार किया है , उसमें मेरा नाम नहीं है। सीबीआई और ईडी के आरोपपत्र ने साबित कर दिया कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ।'' आम आदमी पाटर्ी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि सीबीआई के बाद ईडी ने भी आज अदालत में तथाकथित शराब घोटाले का आरोपपत्र दाखिल किया है और उसमें भी मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। भाजपा और उनके शीर्ष नेतृत्व को मनीष सिसोदिया को बदनाम करने की साज़शि रचने के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। भाजपा ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर की।

उन्हें शराब घोटाले में आरोपी नंबर 1 बताया, लेकिन उनके खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सीबीआई और ईडी ने पिछले चार महीनों में 800 से ज्यादा अधिकारियों की फौज लगाई। उन्हें एक ही लक्ष्य दिया गया कि मनीष सिसोदिया को जेल में डालो। छह महीने सड़क पर घूम घूम कर मनीष सिसोदिया को भ्रष्टाचारी कहने के बाद आज भाजपा की एजेंसियां अदालत में जब आरोपपत्र प्रस्तुत करती हैं तो उनके खिलाफ रत्ती भर भी सबूत इन एजेंसियों के पास नहीं था। सीबीआई, ईडी, भाजपा और पीएमओ ने आज मनीष सिसोदिया जी को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)