होम 2014 से 2022 के बीच कितनी बढ़ी पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 26, 2022 10:23 PM

2014 से 2022 के बीच कितनी बढ़ी पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता?

2014 से 2022 के बीच कितनी बढ़ी पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता?

2014 से 2022 के बीच कितनी बढ़ी पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता?

 गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की लोकप्रियता को लेकर सीडीएससी (CDSC) ने एक आंकड़ा जारी किया है। इसके आंकड़े के जारिए बताया गया है कि पीएम मोदी साल 2009 से लेकर 2022 तक गुजरात और देश में कितने लोकप्रिय हुए है। चलिए जानते हैं कि नरेंद्र मोदी (Naredra Modi) अब कितनी लोकप्रियता बढ़ी है और वह किन सालों में कितने लोकप्रिय रहे। Prime Minister बनने के बाद तेजी बढ़ा Narendra Modi की लोकप्रियता का ग्राफ
सीडीएससी (CDSC) के जारी आंकड़े के अनुसार, साल 2009 में नरेंद्र मोदी देश में 2 प्रतिशत और गुजरात में 17 प्रतिशत लोकप्रिय थे। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ। इस साल नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता गुजरात में 49 प्रतिशत तो देश में 35 प्रतिशत रही। वहीं, साल 2019 में इसमें और बढ़ोतरी हुई। देश में 47 प्रतिशत और गुजरात में 68 प्रतिशत तक पहुंच गई। हालांकि, साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की लोकप्रियता में थोड़ी गिरावत देखने को मिली। ये गिरावट देश ही नहीं गुजरात में भी हुई। इस साल मोदी की लोकप्रियता देश में 44 प्रतिशत और उनके गृहराज्य गुजरात में 53 प्रतिशत रही।दरअसल, नरेंद्र मोदी भारत का प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री थे। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से गुजरात समेत पूरे देश में उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के विकास मॉडल के नाम पर देश की जनता से वोट मांगा था। वहीं, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली थी।भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (26 नवंबर) को पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा (JP Nadda), सीएम भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) और राज्य पार्टी प्रमुख सीआर पाटिल (CR Paatil) की मौजूदगी में गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के लिए पार्टी का घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया। घोषणा पत्र के अनुसार, अगले पांच सालों में युवाओं को 20 लाख रोजगार (Employment) के अवसर प्रदान करने से लेकर सभी छात्राओं के लिए मुफ्त शिक्षा और एक एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल के गठन के साथ कई वादे किए हैं।बता दें कि गुजरात विधानसभा (Gujarat Assembly) का चुनाव (Election) दो चरणों (Two Phases) में होगा. पहल चरण (Phases) एक दिसंबर को और पांच दिसंबर (December) को दूसरे चरण के लिए मतदान (Voting) होगा। वोटिंग के नतीजे (Results) आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)