होम स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 18 साल से सांसद हैं, अब देश को समझना चाहते हैं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 26, 2022 10:18 PM

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 18 साल से सांसद हैं, अब देश को समझना चाहते हैं

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 18 साल से सांसद हैं, अब देश को समझना चाहते हैं

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 18 साल से सांसद हैं, अब देश को समझना चाहते हैं

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union minister Smriti Irani) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसा है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि राहुल गांधी 18 साल से सांसद हैं। अब वो देश को समझना चाहते हैं और दावा कर रहे हैं कि भारत को जोड़ना चाहते है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही राहुल गांधी का पाखंड शुरू हो जाता है। बता दें, स्मृति ईरानी एक निजी टीवी चैनल से बात कर रही थीं।भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के मंदिर जाने पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह लोग चुनावी मौसम में इस तरह पाखंड के आदी हो गए हैं। स्मृति ईरानी ने कहा, ‘राहुल गांधी के पूजा या आरती करने से मुझे कोई परेशानी नहीं है। कोर्ट पे जनेऊ पहनने से कोई बड़ा धार्मिक नहीं बन जाता…चुनाव आते ही पखंड शुरू हो जाता है।बता दें, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार शाम धार्मिक रंग में रंगे नजर आए थे। राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर हाथ में दीपक लेकर नर्मदा नदी की संध्या आरती की थी। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने राहुल गांधी को ब्रह्मपुरी घाट पर पूजा के दौरान पुरोहितों ने पवित्र ‘ऊं’ अक्षर अंकित पीला वस्त्र ओढ़ाया और लाल पगड़ी पहनाई थी। इस दौरान उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी साथ में थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)