होम प्रधानमंत्री ने कहा, भारत में नौकरी की संभावनाएं बढ़ीं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 23, 2022 10:00 PM

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत में नौकरी की संभावनाएं बढ़ीं

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत में नौकरी की संभावनाएं बढ़ीं

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत में नौकरी की संभावनाएं बढ़ीं

हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पूरे विश्व में युवाओं के सामने नए अवसरों का संकट है लेकिन भारत में सरकारी और गैर-सरकारी, दोनों ही क्षेत्रों में नई नौकरियों की संभावना लगातार बढ़ रही है।युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रधानमंत्री ने 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ के तहत मंगलवार को 71,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपें और कहा कि युवाओं को रोजगार देने का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी और युद्ध के संकट के बीच पूरे विश्व में युवाओं के सामने नए अवसरों का संकट है लेकिन भारत में सरकारी और गैर-सरकारी, दोनों ही क्षेत्रों में नई नौकरियों की संभावना लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नेकुल 71,056 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्रों की भौतिक प्रतियां गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देश के 45 स्थानों पर सौंपी गईं।इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है और वहां आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘स्टार्टअप’ से लेकर स्वरोजगार तक, अंतरिक्ष से लेकर ड्रोन तक, आज भारत में युवाओं के लिए चौतरफा नए अवसरों का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार नौकरियां उपलब्ध कराने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम रही है और एक महीने से इसी प्रकार के अभियान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में भी चलाए जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)