होम लॉ स्टूडेंट से रेप के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को झटका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2022 10:50 PM

लॉ स्टूडेंट से रेप के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को झटका

लॉ स्टूडेंट से रेप के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को झटका

लॉ स्टूडेंट से रेप के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को झटका

लॉ स्टूडेंट से रेप मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो गई है। स्वामी चिन्मयानंद को 30 अक्टूबर तक कोर्ट ने राहत दी थी।  30 अक्टूबर के बाद शाहजहांपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी गई थी। गुरुवार को इस मामले में कोर्ट में जिरह हुई जिसके बाद कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने की अर्जी खारिज कर दी।


गौरतलब है कि 2011 में स्वामी चिन्मयानंद पर उनकी शिष्या ने उनपर दुराचार का आरोप लगाया था। बाद में शिष्या ने केस लड़ने से मना कर दिया था। सरकार ने भी केस वापस लेने की तैयारी कर ली थी लेकिन कोर्ट ने केस वापसी से इनकार कर दिया था और स्वामी चिन्मयानंद को 30 अक्टूबर तक राहत दी थी।

दरअसल ये मामला तब सामने आया था जब एक छात्रा ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर एक साल तक रेप करने का आरोप लगाया था। युवती ने मीडिया के सामने शाहजहांपुर डीएम और पुलिस अधिकारियों पर भी इस मामले को दबाने के लिए उनके माता-पिता को धमकाने का आरोप लगाया था। ये छात्रा शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा थी जिसके मालिक स्वामी चिन्मयानंद हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)