होम सैफई पहुंचकर नीतीश कुमार ने दी मुलायम को श्रद्धांजलि, बोले- हमें अखिलेश को आगे बढ़ाना है

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 12, 2022 10:16 PM

सैफई पहुंचकर नीतीश कुमार ने दी मुलायम को श्रद्धांजलि, बोले- हमें अखिलेश को आगे बढ़ाना है

सैफई पहुंचकर नीतीश कुमार ने दी मुलायम को श्रद्धांजलि, बोले- हमें अखिलेश को आगे बढ़ाना है

सैफई पहुंचकर नीतीश कुमार ने दी मुलायम को श्रद्धांजलि, बोले- हमें अखिलेश को आगे बढ़ाना है

मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार की दोपहर सैफई पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत में नीतीश ने कहा कि मुलायम सिंह का न रहना यूपी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए दुखद है। कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहे हैं। हमें उन्हें आगे प्रमोट करना है।


एक सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि हम चाहते हैं कि सब लोग मिलकर चलें, पर अभी इन सब बातों को करने का सही समय नहीं है। यह दुख की घड़ी है। हमने पहले भी कोशिश की थी सबको जोड़ने की, हम चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा लोग एकजुट हो सके। यूपी और बिहार कोई अलग चीज नहीं, हम एक साथ हैं। जब पार्टी जनता दल थी, तब हम यूपी के प्रभारी रहे थे। हमारा यूपी में आना-जाना लगा रहता था। यूपी से हमारा गहरा नाता है। हम सब एक साथ हो जाएंगे, तब विकास होगा। वहीं समाजवादी कुनबे में चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के रिश्ते के सवाल पर बात को टाल गए। कहा, यह बिल्कुल अलग मामला है
मुलायम को श्रद्धांजलि देते समय नम हुईं आंखें

इससे पहले मुलायम की तस्वीर के सामने आते ही नीतीश कुमार की आंखें नम हो गईं। करीब बीस मिनट तक मुलायम सिंह यादव की कोठी में नीतीश रुके और अखिलेश यादव के साथ जमीन पर ही बैठकर बातें करते रहे। जाते-जाते भी मुलायम की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर रुक गए। इसी दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रुमाल से अपनी आंखें पोंछते हुए आगे बढ़े तो अखिलेश ने उन्हें सहारा दिया और गाड़ी तक पहुंचाया।

मुलायम के निधन पर नीतीश कुमार ने भी बिहार में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। बुधवार को नागालैंड के दौरे के कारण नीतीश अंतिम संस्कार के दौरान नहीं पहुंच सके थे। हालांकि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी सुबह से अंतिम संस्कार की समाप्ति तक सैफई में ही रहे थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)