होम अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल नेपाल रवाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 12, 2022 07:12 PM

अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल नेपाल रवाना

अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल नेपाल रवाना

अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल नेपाल रवाना

लखनऊ, 12 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस का 13 सदस्यीय दल ‘इण्टरनेशनल कन्वेन्शन ऑन स्टूडेन्ट्स क्वालिटी सर्किल (आईसीएसक्यूसी)’ में प्रतिभाग हेतु आज नेपाल रवाना हो गया। नेपाल रवाना होने से पूर्व चारबाग रेलवे स्टेशन पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों व कार्यकर्ताओं ने छात्र दल को विदेश में देश का गौरव बढ़ाने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने भी छात्र दल को आशीर्वाद दिया। यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन वर्ल्ड काउन्सिल आफ टोटल क्वालिटी एण्ड एक्सीलेन्स इन एजुकेशन (डब्ल्यू.सी.टी.क्यू.ई.ई.) के तत्वावधान में 14 से 16 अक्टूबर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विश्व के कई देशों के छात्र दल एवं क्वालिटी विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। इस सम्मेलन में सी.एम.एस. छात्र शिक्षा में क्वालिटी विचारधारा से ओतप्रोत केस स्टडी प्रजेन्टेशन प्रस्तुत करेंगे, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

            अन्तर्राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु नेपाल रवाना होने वाले  छात्रों में जान्हवी कपूर, ईशा सिंह, विशू बौद्ध, आद्या दीक्षित, शताक्षी सिंह, अमृत सिंह स्यान, जतिन खन्ना, अर्णव तिवारी, आरुण्या त्रिपाठी एवं राजकिशोर तिवारी शामिल हैं। छात्र दल का नेतृत्व सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के शिक्षक श्री वैभव श्रीवास्तव, शिक्षिका सुश्री सरिता भाष्कर एवं शिक्षक श्री नीलांश सिंह कर रहे हैं। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल सम्मेलन बदलते विश्व परिदृश्य के अनुरूप छात्रों को तैयार करने एवं उनमें समस्याओं का सकारात्मक समाधान खोजने, विश्लेषण दक्षता का विकास, टीम वर्क, सृजनात्मक क्षमता का सदुपयोग तथा विन-विन एटिट्यूट विकसित करने में मददगार साबित होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)