होम योगी सरकार की नई पहल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से जानी जाएंगी यूपी रोडवेज की बसें

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 19, 2022 09:19 PM

योगी सरकार की नई पहल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से जानी जाएंगी यूपी रोडवेज की बसें

योगी सरकार की नई पहल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से जानी जाएंगी यूपी रोडवेज की बसें

योगी सरकार की नई पहल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से जानी जाएंगी यूपी रोडवेज की बसें

स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर आपने ट्रेनें सुनी होगी लेकिन अब रोडवेज बसों के नाम भी होंगे। शासन के निर्देश पर यह कवायद शुरू हो गई है। जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्ताव परिवहन मुख्यालय लखनऊ भेजे जा रहे हैं। वहां से अनुमोदन का इंतजार है। आगरा परिक्षेत्र को यूरो सिक्स टेक्नोलॉजी से लैस बसें मिलने वाली हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि परिवहन विभाग के बेड़े में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 100 नई बसें शामिल हो गई हैं। इनमें से 89 बसें तैयार हो गई हैं। आगरा परिक्षेत्र से बीएस-6 नई बसों की ट्रेनिंग दिए जाने को 30 ड्राइवर व नौ मैकेनिक कानपुर जा रहे हैं। सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि मॉडल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कानपुर में चालक व मैकेनिक को 20 जुलाई से ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण मै. अशोक लीलेण्ड के सर्विस इंजीनियर द्वारा प्रदान किया जाएगा। चालकों को वाहन संचालन तथा तकनीकी कर्मियों को मेंटीनेंस संबंधी पूर्ण जानकारी दी जाएगी। आगरा के अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, गोरखपुर व लखनऊ से चालक व मैकेनिक जा रहे हैं। 
मथुरा के नए बस स्टैंड का होगा नामकरण
मथुरा हाइवे पर परिवहन निगम का नया बस स्टैंड बनकर तैयार हो गया है। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक इस बस स्टैंड का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर हो सकता है। इसके लिए भी परिवहन मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)