होम गौतम गंभीर ने दिल्ली में मुफ्त बिजली का दिखाया हिसाब, कहा- 11 लाख परिवार चुका रहे कीमत

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jul 16, 2022 09:38 PM

गौतम गंभीर ने दिल्ली में मुफ्त बिजली का दिखाया हिसाब, कहा- 11 लाख परिवार चुका रहे कीमत

गौतम गंभीर ने दिल्ली में मुफ्त बिजली का दिखाया हिसाब, कहा- 11 लाख परिवार चुका रहे कीमत

गौतम गंभीर ने दिल्ली में मुफ्त बिजली का दिखाया हिसाब, कहा- 11 लाख परिवार चुका रहे कीमत

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को बिजली बिलों को लेकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा है। गंभीर ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर केजरीवाल सरकार पर मुफ्त बिजली के नाम पर दिल्ली की जनता को ठगने का आरोप लगाया है।  गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली का काला सच! दिल्ली के 11 लाख घरों की कमर तोड़कर, बिजली मुफ्त का झूठ बेचता है एक “आम आदमी”! पिछले 7 सालों में बिजली कंपनियों की कमाई में कोई कमी नहीं आई। कम्पनियां दिल्ली से हर साल 20 हजार करोड़ कमाती हैं।''भाजपा सांसद ने कहा कि 20 हजार करोड़ में से 16 हजार करोड़ का भुगतान दिल्ली के 11 लाख परिवारों की कमर तोड़कर होता है, जो 10 रुपए यूनिट देते हैं, पूरे देश में सबसे ज्यादा! उन्होंने कहा  बाकी 4 हजारर करोड़ का भुगतान दिल्ली सरकार करती है। यह पैसा आम आदमी पार्टी अपने फंड से नहीं देती, दिल्ली के टैक्सपेयर देते हैं। पिछले 7 सालों में सब्सिडी के नाम पर दिल्ली सरकार ने गरीब जनता के 28 हजार करोड़ कंपनियों को दिए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)