होम किसान पुत्र, ममता बनर्जी से मतभेद, जानिए कौन हैं एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़
किसान पुत्र, ममता बनर्जी से मतभेद, जानिए कौन हैं एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़
एनडीए ने सर्वसम्मति से देश के नए उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर बंगाल गवर्नर जगदीप धनखड़ का नाम फाइनल कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका औपचारिक ऐलान किया। हालांकि अभी ममता बनर्जी की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है क्योंकि, यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कुछ समय पहले ममता बनर्जी ने परेशान होकर धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया था। आइए जानते हैं किसान पुत्र और ममता बनर्जी से मतभेदों के अलावा जगदीप धनखड़ कौन हैं...
राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक सुदूर किठाना गांव में कृषि परिवार में जन्मे जगदीप धनखड़ को एनडीए ने उपराष्ट्रपति कैंडिडेट के तौर पर फाइनल कर दिया है। 71 वर्षीय धनखड़ पिछले तीन दशकों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उपराष्ट्रपति के तौर पर उनका नाम दोपहर से उस वक्त चर्चा में आया था, जब उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
1989 में पहली बार पहुंचे संसद
जगदीप धनखड़ साल 1989 में जनता दल पार्टी के सांसद के तौर पहली बार राजस्थान के झुंझुनू जिले से संसद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी। 1993 में वे अजमेर जिले के किशनगढ़ से राजस्थान विधानसभा पहुंचे। साल 2019 में उन्हें केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।