होम बीएसपी को लगातार 15वें साल किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा का चंदा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 15, 2022 10:24 PM

बीएसपी को लगातार 15वें साल किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा का चंदा

बीएसपी को लगातार 15वें साल किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा का चंदा

बीएसपी को लगातार 15वें साल किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा का चंदा

कोरोना काल के बाद भी बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों को भर-भरकर चंदा मिला है लेकिन कुछ पार्टियां ऐसी हैं जिनका सूखा बरकार है। एडीआर ने राजनीतिक चंदे की रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक बहुजन समाज पार्टी को किसी ने 20 हजार रुपये से ज्यादा चंदा नहीं दिया है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 15 सालों से लगातार बहुजन समाज पार्टी को किसी ने 20 हजार से ज्यादा चंदा नहीं दिया है। हालांकि बीजेपी समेत कई पार्टियों को कई गुना चंदा मिला है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020-21 में राष्ट्रीय पार्टियों को 3753 लोगों ने 20 हजार या उससे अधिक पैसा चंदे के तौर पर दिया है।


एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना काल के बावजूद राजीनिक दलों को 20 हजार या उससे अधिक के रूप में 593 करोड़ रुपये मिले हैं। बीजेपी को बीस हजार या उससे ज्यादा मिलने वाली रकम बाकी पार्टियों को मिली रकम से कम से कम चार गुना ज्यादा है। बसपा ने 9 सितंबर को निर्वाचन आयोग में पार्टी की आय और व्यय का ब्यौरा दिया था जिसके मुताबिक बसपा को लगातार पंद्रहवें साल किसी ने 20 हजार या उससे ज्यादा का चंदा नहीं दिया। 

नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी को 20 हजार या उससे ज्यादा के रूप में 2206 लोगों ने कुल 545.545 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)