होम कल होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, पीएम मोदी बोले- स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 15, 2022 10:00 PM

कल होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, पीएम मोदी बोले- स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

कल होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, पीएम मोदी बोले- स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

कल होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, पीएम मोदी बोले- स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 16 जुलाई को करेंगे। 296 किमी लम्बे एक्सप्रेस-वे खासकर बुंदेलों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम ट्वीट किया कि कल 16 जुलाई बुंदेलखंड क्षेत्र की मेरी बहनों और भाइयों के लिए एक विशेष दिन है। जालौन जिले में एक कार्यक्रम में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया जाएगा। यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे शिलान्यास 29 फरवरी 2020 को चित्रकूट में किया था।एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 7 जिलों से होकर गुजरता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा। इस क्षेत्र में महान औद्योगिक विकास होगा और इससे स्थानीय युवाओं के लिए अधिक अवसर आएंगे। गौरतलब है कि 29 फरवरी, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। कल लोकार्पण के लिए एक्सप्रेस-वे का लगभग मध्य का स्थान उरई का कैथेरी टोल प्लाजा को चुना गया है। यहां सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिए पांच किलोमीटर एरिया में बैरीकेडिंग कर घेरा बनाया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)