होम कोविड की निशुल्क बूस्टर डोज देने का केन्द्र सरकार का फैसला स्वागतयोग्य: CM योगी
कोविड की निशुल्क बूस्टर डोज देने का केन्द्र सरकार का फैसला स्वागतयोग्य: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज निशुल्क देने के केन्द्र सरकार के फैसले को स्वागतयोग्य कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
योगी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘आजादी के अमृत काल में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 15-07-2022 से आगामी 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोविड-19 बूस्टर डोज नि:शुल्क देने का निर्णय अभिनंदनीय है। ‘कोरोना मुक्त भारत' के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी निर्णय हेतु आभार प्रधानमंत्री जी।''
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आज यह फैसला किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंत्रिमंडल के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई से अगले 75 दिन तक 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज निशुल्क मिलेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।