होम बड़े राष्ट्रीय दल ने मेरा फैसला सराहा, जरुरत पर साथ भी देंगे; एकनाथ शिंदे का किस ओर इशारा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 23, 2022 09:03 PM

बड़े राष्ट्रीय दल ने मेरा फैसला सराहा, जरुरत पर साथ भी देंगे; एकनाथ शिंदे का किस ओर इशारा

बड़े राष्ट्रीय दल ने मेरा फैसला सराहा, जरुरत पर साथ भी देंगे; एकनाथ शिंदे का किस ओर इशारा

बड़े राष्ट्रीय दल ने मेरा फैसला सराहा, जरुरत पर साथ भी देंगे; एकनाथ शिंदे का किस ओर इशारा

हाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी में से एक शिवसेना के भीतर चल रहे उथल-पुथल के बीच गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे एकनाथ शिंदे ने बागी विधायकों से कहा है कि एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी ने ऐतिहासिक फैसले लेने के लिए उनकी सराहना की है। इसके साथ-साथ शिंदे ने यह भी कहा कि उस पार्टी ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि, शिंदे ने खुलकर किसी पार्टी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन इसे बीजेपी से जोड़कर देखा जा रहा है।
गुवाहाटी के एक होटल में अपने साथी विधायकों को संबोधित करते हुए शिंदे ने मराठी में कहा, 'एक राष्ट्रीय पार्टी जो कि सुपर पॉवर है, ने मुझे बताया है कि आपने जो भी निर्णय लिया है वह ऐतिहासिक है और उन्होंने हमें यह सुनिश्चित किया है कि जो भी मदद की जरूरत होगी वह दी जाएगी।'
जवाब में उद्धव के नाम तीन पन्नों का एक पत्र
गुरुवार को शिवसेना के बागी विधायक शिंदे ने सीएम उद्धव ठाकरे के कल रात के संबोधन के जवाब में तीन पन्नों का एक पत्र ट्वीट किया है जिसमें विधायकों की परेशानियों का जिक्र किया गया है। शिवसेना नेता शिंदे कैंप की तरफ से मराठी में लिखे गए पत्र में लिखा गया था कि आपके पास इकट्ठा हुए कथित चाणक्यों ने हमें राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की रणनीति से दूर रखा गया। नतीजा अब सबके सामने है। हमें कहा गया कि आप छठी मंजिल पर आप लोगों से मिल सकते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)