होम निकाय चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी-जेजेपी को दी बधाई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 22, 2022 11:05 PM

निकाय चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी-जेजेपी को दी बधाई

निकाय चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी-जेजेपी को दी बधाई

निकाय चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी-जेजेपी को दी बधाई

हरियाणा की 18 नगर परिषदों और 28 पालिकाओं के नतीजे घोषित होने पर बीजेपी-जेजेपी गठबंधन को एक बड़ी जीत मिली है। पार्टी की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट करते हुए, हरियाणा भाजपा को बधाई दी है। इसी के साथ गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट के माध्यम से हरियाणा की गठबंधन सरकाक को बधाई दी। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की एनडीए सरकार हरियाणा में विकास को नई बुलंदियों पर लेकर जा रहे हैं। 18 नगर परिषदों में गठबंधन के 11 चेयरमैन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इसी प्रकार नगर पालिका में भी 12 चेयरमैन प्रत्याशियों की जीत के साथ गठबंधन के सबसे अधिक चेयरमैन और पार्षद पद के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा-जजपा गठबंधन की शानदार जीत के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को ढेरों बधाई। राज्य सरकार जिस प्रकार विकास के पथ पर प्रदेश को निरंतर आगे ले जा रही है, जनता ने उसमें अपना पूरा विश्वास व्यक्त किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)