होम अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,000 लोगों की मौत
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,000 लोगों की मौत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में भूकंप से हुई जानमाल की क्षति और तबाही पर दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि भारत जल्द से जल्द हर संभव आपदा राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। मोदी ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अफगानिस्तान में आज विनाशकारी भूकंप की खबर से गहरा दुख हुआ। जनहानि पर मेरी गहरी संवेदना।''
अफगानिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार पूर्वी अफगानिस्तान में बुधवार तड़के आए भूकंप में 1,000 लोगों की मौत हो गई और 1,500 से अधिक लोग घायल हो गए। यह इस देश में दशकों में आया सर्वाधिक विनाशकारी भूकंप है।
वहीं, अधिकारियों ने आशंका जताई कि मृतक संख्या और बढ़ सकती है। मोदी ने कहा, ‘‘भारत मुश्किल समय में अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है और जल्द से जल्द हर संभव आपदा राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।