होम PM मोदी की पहल से दुनिया को हो रहा है योग का फायदा: BJP अध्यक्ष JP नड्डा

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 21, 2022 10:55 PM

PM मोदी की पहल से दुनिया को हो रहा है योग का फायदा: BJP अध्यक्ष JP नड्डा

PM मोदी की पहल से दुनिया को हो रहा है योग का फायदा: BJP अध्यक्ष JP नड्डा

PM मोदी की पहल से दुनिया को हो रहा है योग का फायदा: BJP अध्यक्ष JP नड्डा

 भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से पूरी दुनिया अब योग से लाभान्वित हो रही है। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली से सटे नोएडा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान नड्डा ने कहा कि योग न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक शक्ति भी प्रदान करता है। 

भाजपा प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘योग निरोगी काया एवं स्वस्थ शरीर का प्रतीक है, योग के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ और सुंदर बना सकते हैं। योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से हमें मजबूत बनाता है। आज पूरा विश्व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर योग से लाभान्वित हो रहा है।'' गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सदस्य महेश शर्मा सहित कई अन्य लोग नड्डा के साथ सेक्टर 21ए के इनडोर स्टेडियम में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

अधिकारियों के अनुसार, जिलाधिकारी सुहास एल यतिराज ने ग्रेटर नोएडा के शहीद पथिक स्टेडियम में प्रशासन से जुड़े विभागों के लिए योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जबकि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह सूरजपुर में पुलिस लाइन में कार्यक्रम में शामिल हुए। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई। संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग का अभ्यास करने के कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)