होम शिवसेना के पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन नहीं, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे से मांगा इस्तीफा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 21, 2022 10:51 PM

शिवसेना के पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन नहीं, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे से मांगा इस्तीफा

शिवसेना के पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन नहीं, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे से मांगा इस्तीफा

शिवसेना के पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन नहीं, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे से मांगा इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नारायण राणे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की मांग करते हुए दावा किया कि उन्हें विधानसभा में पर्याप्त विधायकों का समर्थन नहीं है। शिवेसना के नेता और राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे के अपनी पार्टी के कुछ विधायकों के साथ सूरत में डेरा डालने के बीच राणे ने यह टिप्पणी की। शिंदे ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।

वहीं, राणे ने कहा कि शिंदे ने शिवसेना से अलग होने का ‘‘उचित निर्णय'' लिया है। राणे इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हैं। भाजपा के कई नेता एकनाथ शिंदे के सूरत में विधायकों के साथ डेरा डालने के फैसले पर सावधानी से अपना रुख रख रहे हैं। शिवेसना के पूर्व नेता राणे ने कहा, ‘‘शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिंदे के साथ पार्टी में सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया।

उद्धव के बेटे और कैबिनेट मंत्री आदित्य और उनके चचेरे भाई वरुण सरदेसाई भी शिंदे के नियंत्रण वाले शहरी विकास विभाग में दखल दे रहे थे। इसलिए, उनके लिए शिवसेना छोड़ना सही फैसला है।'' राणे ने कहा कि अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र में तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि ठाकरे द्वारा मंगलवार को मुंबई में उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा' में बुलाई गई बैठक में शिवसेना के केवल 11 विधायक मौजूद थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)