होम कानपुर हिंसा पर सीएम योगी सख्त, उपद्रवियों पर लगेगा गैंगस्टर, चलेगा बुलडोजर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2022 10:23 PM

कानपुर हिंसा पर सीएम योगी सख्त, उपद्रवियों पर लगेगा गैंगस्टर, चलेगा बुलडोजर

कानपुर हिंसा पर सीएम योगी सख्त, उपद्रवियों पर लगेगा गैंगस्टर, चलेगा बुलडोजर

कानपुर हिंसा पर सीएम योगी सख्त, उपद्रवियों पर लगेगा गैंगस्टर, चलेगा बुलडोजर


कानपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान हुई हिंसा को लेकर सीएम योगी बेहद सख्त हो गए हैं। सीएम योगी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने और बुलडोजर भी चलाने की तैयारी की जा रही है। उपद्रवियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। उपद्रव में अब तक 18 लोगों को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इलाके में अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। 12 कंपनी और एक प्लाटून पीएसी भेजी गई है।कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी को विदा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहीं पर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और डीजीपी डीएस चौहान से बवाल की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हिदायत दी कि बवालियों पर इस तरह से कार्रवाई की जाए कि एक भी दोषी बचे नहीं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को फोन कर कहा कि पल-पल की जानकारी करें और बवालियों से सख्ती से निपटें।डीजीपी से योगी ने कहा कि बवालियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई तो करें ही, साथ ही जितनी सख्त धाराएं लग सकती हैं वो भी लगाई जाएं। योगी ने कहा कि बवालियों की संपत्ति जब्त कर रासुका के तहत भी कार्रवाई करें ताकि भविष्य में कोई बवाल करने के बारे में सपने में भी न सोच पाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)