होम कानपुर में बवाल थमा नहीं और अब बरेली में अल्टीमेटम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2022 10:20 PM

कानपुर में बवाल थमा नहीं और अब बरेली में अल्टीमेटम

कानपुर में बवाल थमा नहीं और अब बरेली में अल्टीमेटम

कानपुर में बवाल थमा नहीं और अब बरेली में अल्टीमेटम

एक तरफ कानपुर में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया तो दूसरी तरफ बरेली में अगले जुमे सड़क पर उतरने और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ मोर्चाबंदी तेज करते हुए बरेली में भी जुमा नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतवानी दी है। जुमा नमाज के दौरान मस्जिदों से अगले जुमा यानी 10 जून को इस्लामियां ग्राउंड पहुंचने की अपील की गई। शुक्रवार को नमाज के बाद जमात रजा-ए-मुस्तफा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिमों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने सैलानी पर प्रदर्शन कर भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रवक्ता ने पैगंबर की शान में गुस्ताखी की है। उनकी जल्द गिरफ्तारी की जानी चाहिए, गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।सूचना मिलते ही पुलिस ने भीड़ को संभाला। इसके बाद ज्ञापन लिया गया। समरान खान ने बताया कि भाजपा प्रवक्ता ने रसूल की शान में गुस्ताखी की है, जो बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। अल्पसंख्यकों की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर ऐसी टिप्पणी की जा रही है।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)