होम लिफ़ाफ़ा गैंग के सरगना समेत सात लोग गिरफ्तार, कम दामों में अपनी कार में बिठाकर करते थे उनसे ठगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team May 29, 2022 08:56 PM

लिफ़ाफ़ा गैंग के सरगना समेत सात लोग गिरफ्तार, कम दामों में अपनी कार में बिठाकर करते थे उनसे ठगी

पकड़ा गया गैंग पिछले दो महीनों से लगातार शाहजहांपुर रोडवेज और रेलवे स्टेशन के पास से यात्रियों को कम दामो में अपनी कार में बिठाकर उनसे ठगी का काम किया करता था

लिफ़ाफ़ा गैंग के सरगना समेत सात लोग गिरफ्तार, कम दामों में अपनी कार में बिठाकर करते थे उनसे ठगी

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) एसओजी और थाना सदर बाजार पुलिस ने लिफ़ाफ़ा गैंग के सरगना समेत सात लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गैंग पिछले दो महीनों से लगातार शाहजहांपुर रोडवेज और रेलवे स्टेशन के पास से यात्रियों को कम दामो में अपनी कार में बिठाकर उनसे ठगी का काम किया करता था। पुलिस ने इनके पास से ठगी किये गए करीब दो लाख कीमत के सोने के आभूषण समेत मोबाइल व घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के रोडवेज व रेलवे स्टेशन के पास पिछले दो महीनों से लगातार ठगी की घटना हो रही थी। जिस संबंध में थाना सदर बाजार में चार मुकदमे भी दर्ज हुए। तो वहीं पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए एसओजी और थाना पुलिस को लगा दिया। पुलिस ने जब सरगना खुर्शीद खां को दबोचा तो उसने पुलिस को बताया कि वह भोली भाले यात्रियों को चिन्हित कर उन्हें सस्ते दामो में गाड़ी में बिठा लेते थे। उनको डराकर उनके आभूषण ,नगदी को लेकर एक लिफाफे में रख लेते थे। कुछ देर बाद लिफाफे को बदलकर मौके से निकल जाते थे। तो वहीं पकड़े गए सभी बदमाश जनपद बरेली के रहने वाले हैं और कई दशकों से इस काम को कर रहे हैं। फिलाल पुलिस ने सभी अभियुक्तों को संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।बही पुलिस इसे बड़ी कमियाबी मान रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)