होम वाराणसी पर खूब बोलीं कंगना रनौत, ज्ञानवापी सर्वे पर साधी चुप्पी
वाराणसी पर खूब बोलीं कंगना रनौत, ज्ञानवापी सर्वे पर साधी चुप्पी
अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार को यहां ज्ञानवापी मुद्दे पर बोलने से बचती रहीं। ज्ञानवापी परिसर से जुड़े सवालों को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने बदलती काशी का बखान किया।कंगना रनौत, दिव्या दत्ता और अभिनेता अर्जुन रामपाल बुधवार शाम अपनी फिल्म ‘तू है धाकड़’ के प्रमोशन के लिए दशाश्वमेध घाट पहुंचे। इस दौरान नाव पर सवार कंगना ने पत्रकारों से बातचीत में सिर्फ काशी विश्वनाथ धाम के विकास का बखान किया। बोलीं, काशी की कायापलट हो गई है। इसमें विश्वनाथ धाम तो अद्भुत, खूबसूरत और अकल्पनीय हो गया है। इससे पहले 2019 में जब वे मणिकर्णिका फिल्म के प्रमोशन के लिए आई थीं तो उस समय यह दृश्य नहीं था।वहीं, पहली बार काशी आए अभिनेता अर्जुन रामपाल ने घाटों को अपलक निहारा। उन्होंने कहा, काफी समय से मन में काशी आने की इच्छा थी। फिल्म के प्रमोशन ने यह अवसर दे दिया। अब वे बार-बार काशी आना चाहेंगे। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा कि उन्होंने काशी के बारे में जितना सुना था, उससे कई गुना अधिक देखा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।