होम अखिलेश से पहले शिवपाल यादव ने दिखाया आजम प्रेम, कहा- आ गई वह घड़ी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 19, 2022 09:44 PM

अखिलेश से पहले शिवपाल यादव ने दिखाया आजम प्रेम, कहा- आ गई वह घड़ी

अखिलेश से पहले शिवपाल यादव ने दिखाया आजम प्रेम, कहा- आ गई वह घड़ी

अखिलेश से पहले शिवपाल यादव ने दिखाया आजम प्रेम, कहा- आ गई वह घड़ी

समाजवादी पार्टी के दिग्गज मुस्लिम नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। जमानत मिलते ही रामपुर के विधायक के सीतापुर जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। आजम खान की जमानत पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से पहले उनके बागी चाचा शिवपाल यादव ने खुशी जाहिर की है। शिवपाल ने कहा है कि वह घड़ी आ गई है जिसका इतंजार था। अटकलें हैं कि शिवपाल आजम के साथ मिलकर कोई नया मोर्चा बना सकते हैं।

 

शिवपाल यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः। लंबे अरसे से न्याय की जिस घड़ी की प्रतीक्षा थी वह आज पूर्ण हुई है। आजम खान साहब को सर्वोच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें व्यवस्था की घोर प्रताड़ना से न्याय मिला है। भारत की न्याय व्यवस्था उम्मीद की एक किरण है। नमन।''  इससे पहले आजम खान के बेटे और स्वार से विधायक अब्दुल्ला आजम ने भी ट्विटर पर 'सुप्रीम कोर्ट' जिंदाबाद लिखा। आजम की पत्नी तंजीन फातिमा ने इसे सच्चाई की जीत बताया।

माना जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद आजम खान शिवपाल यादव के साथ मिलकर कोई नया मोर्चा बना सकते हैं, जिससे अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आजम खान और उनका परिवार सपा प्रमुख से आहत हैं। उनका कहना है कि आजम खान की रिहाई के लिए अखिलेश यादव ने कोई प्रयास नहीं किया। हाल ही में आजम खान के कई करीबी नेताओं ने सपा से इस्तीफा दे दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)