होम शिवपाल के सवाल पर बोले अखिलेश- चाचा को लेने में देर क्यों कर रही BJP

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 27, 2022 08:53 PM

शिवपाल के सवाल पर बोले अखिलेश- चाचा को लेने में देर क्यों कर रही BJP

शिवपाल के सवाल पर बोले अखिलेश- चाचा को लेने में देर क्यों कर रही BJP

शिवपाल के सवाल पर बोले अखिलेश- चाचा को लेने में देर क्यों कर रही BJP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के बाद से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने भतीजे व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा इसकी वजह है। इस बीच बुधवार को मैनपुर में अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी हमारे चाचा को लेना चाहती है तो देर क्यों कर रही है। चाचा को जल्दी से पार्टी में ले ले। बीजेपी के नेता चाचा को लेने में इतना विचार क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे चाचा से कोई नाराजगी नहीं है लेकिन बीजेपी ये बताए कि चाचा को लेकर वो इतनी खुश क्यों है।इससे पहले, शिवपाल ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि विधानसभा चुनाव से पहले मैंने सपा की सदस्यता ली। फिर चुनाव सपा के टिकट से लड़ा। सपा के 111 विधायकों में से मैं भी एक हूं। इसके बावजूद मुझे सपा विधान मंडल दल की बैठक में नहीं बुलाया गया। अखिलेश से जब इस बारे में कहा तो उन्होंने गठबंधन के दलों के साथ बैठक में बुलाने की बात कही। मेरा सपा के साथ कोई गठबंधन नहीं हुआ था, मैं तो सपा में शामिल होकर चुनाव लड़ा था। यदि गठबंधन में मुझे मानते थे तो चुनाव से पहले गठबंधन की बैठकों में मुझे क्यों नहीं बुलाया गया?
समाजवादी पार्टी आजम खां के साथ, मैं मिलने जाऊंगा: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खां के साथ है। बीजेपी, कांग्रेस जब मुकदमे लगा रही थी तब ये लोग कहां थे जो अब आजम खां के साथ सहानुभूति जता रहे हैं। उन्होंने खुद उन लोगों से बात की थी जो लोग आजम खां पर मुकदमे लगा रहे थे। लेकिन उन अधिकारियों पर मुकदमे लगाने का दबाव था। कहा कि पार्टी के लोग उनसे मिलने जाएंगे। जरूरत पड़ेगी तो मैं भी आजम से मिलने जाऊंगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)