होम पहले दिन जान गए थे राहुल गांधी, कांग्रेस में नहीं शामिल होंगे पीके!
पहले दिन जान गए थे राहुल गांधी, कांग्रेस में नहीं शामिल होंगे पीके!
कई दौर की बातचीत के बाद भी कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच बात बन नहीं पाई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी पहले दिन ही बता दिया था कि पीके कांग्रसे नहीं जॉइन करेंगे। वहीं पीके के करीबी सूत्रों का भी कहना है कि राहुल गांधी और उनके बीच संदेह कभी दूर ही नहीं हुआ। वे दोनों एक दूसरे की आलोचना करते थे।कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने पीके को चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव रखा था और इसके लिए एंपावर्ड कांग्रेस कमिटी का गठन किया गया था। हालांकि सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर या तो कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव बनना चाहते थे या फिर उपाध्यक्ष बनना चाहते थे। यानी वह पार्टी में नंबर दो की पोजीशन ही चाहते थे। राहुल गांधी ने चर्चा के पहले ही दिन कह दिया था कि वह पार्टी में शामिल नहीं होंगे क्योंकि यह पहली बार नहीं था जब उन्हें कांग्रेस में जगह देने का ऑफर किया गया था। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि आठवीं बार कांग्रेस और प्रशांत किशोर की बीच बातचीत हो रही थी। राहुल गांधी पहले से ही पीके के प्रति बेरुखी अख्तियार कर रहे थे। ऐन मौके पर वह विदेश चले गए। यहां प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के साथ प्रशांत किशोर ने चर्चा की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।