होम डिप्टी सीएम केशव का दावा, 2024 में समाप्त पार्टी हो जाएगी सपा
डिप्टी सीएम केशव का दावा, 2024 में समाप्त पार्टी हो जाएगी सपा
वर्ष 2024 में सपा को समाप्त पार्टी हो जाएगी। यह बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही। श्री मौर्य भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बाराबंकी आए थे। स्थानीय एक गेस्ट हाउस में जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह के बाद श्री मौर्य ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान पीएम आवास समेत कई योजनाओं पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई।
पत्रकारों ने शिवपाल यादव के मुख्यमंत्री से मिलने व भाजपा में शामिल होने की चर्चा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने तो अखिलेश यादव, सोनिया गांधी कोई भी जा सकता है। जहां तक किसे पार्टी में शामिल कराना है या नहीं कराना, यह तो पार्टी तय करती है। उन्होंने आजम खां से अन्य दलों के नेताओं के मुलाकात के प्रश्न पर कहा कि यह सपा की बीमारी है, वह ही जाने। श्री मौर्या ने कहा कि संगठन बढ़े चलो, सुपथ पर बढ़े चलो। भला हो जिसमें देश का, किसान का, नौजवान का वह काम करते चलो के सिद्धांत पर भाजपा चल रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।