होम जानें लखनऊ की वक्फ सम्पत्ति पर निर्माण को लेकर शिया बोर्ड को क्यों हुआ ऐतराज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2022 10:32 PM

जानें लखनऊ की वक्फ सम्पत्ति पर निर्माण को लेकर शिया बोर्ड को क्यों हुआ ऐतराज

जानें लखनऊ की वक्फ सम्पत्ति पर निर्माण को लेकर शिया बोर्ड को क्यों हुआ ऐतराज

जानें लखनऊ की वक्फ सम्पत्ति पर निर्माण को लेकर शिया बोर्ड को क्यों हुआ ऐतराज

उत्तर प्रदेश शिया सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड ने राजधानी लखनऊ के शहरी इलाके में स्थित एक वक्फ सम्पत्ति पर हुए निर्माण को अवैध ठहराते हुए इस निर्माण को ढहाए जाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा है। बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी की ओर से लिखे गये इस पत्र में प्राधिकरण से यह भी आग्रह किया गया है कि इस निर्माण की सील किसी भी सूरत में न खोली जाए।


चेयरमैन अली जैदी का कहना है कि पूर्वांचल के एक बाहुबली राजनेता के लोगों ने इस वक्फ सम्पत्ति पर जबरिया कब्जा किया और फिर उस पर निर्माण करवा दिया। अब प्राधिकरण के कुछ अभियंता मिलीभगत करके शमन शुल्क जमा करवा कर इस निर्माण पर लगी सील खुलवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को पूरी जांच करके इस निर्माण पर बुलडोजर चलवाना चाहिए।

लखनऊ विकास प्राधिकरण को लिखे गये पत्र में शिया वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी सैय्यद हसन रजा रिजवी ने कहा है कि वक्फ कब्रिस्तान डिप्टी मोहम्मद अजीम गोमतीपार न्यू हैदराबाद की सम्पत्ति का रकबा 7310 वर्ग फीट यानि 679.368 वर्ग मीटर है। यह पुराना हैदराबाद वार्ड काल्विन कालेज लखनऊ की सम्पत्ति है जो बोर्ड के दस्तावेजों में दर्ज है। यह  वक्फ सम्पत्ति नगर निगम लखनऊ में वर्ष 1962 के खसरे में कब्रिस्तान दर्ज है जिसमें तमाम कब्रें मौजूद हैं जिनको खोद कर उनका अस्तित्व समाप्त करते हुए वक्फ सम्पत्ति का अवैध क्रय-विक्रय भी कर दिया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)