होम यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की बोले, शांति पर हो बातचीत वर्ना रूस को उठाना पड़ेगा भारी नुकसान
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की बोले, शांति पर हो बातचीत वर्ना रूस को उठाना पड़ेगा भारी नुकसान
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 24वां दिन है और यूक्रेन में स्थिति नाजुक बनी हुई है क्योंकि वहां पर अभी भी बमबारी जारी है। रूसी सेना से घिरे यूक्रेनी शहरों में मानवीय स्थिति और अधिक विकट हो गई है, यूक्रेन और रूस के बीच महायुद्ध लगातार जारी हैं। रूस दिन पर दिन यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक होता जा रहा है। युद्ध के 20वें दिन रूस ने यूक्रेन के शहर खारकीव में भयंकर तबाही मचाई हैं। रूस लगातार खारकीव पर बमबारी कर रहा है। कीव में भी लगातार एयर स्ट्राइक हमले को लेकर सायरन बजाए जा रहे हैं और लोगों को सुरक्षित जहगों पर जाने की चेतावनी दी जा रही हैं।रूस की सेना ने कहा है कि उसने लंबी दूरी की हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइलों से यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने रविवार को कहा कि किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइल ने काला सागर तट पर मायकोलेव बंदरगाह के पास कोस्तियनतिनिवका में यूक्रेन के ईंधन डिपो पर हमला किया। लगातार दूसरे दिन रूस ने किंझाल मिसाइल का इस्तेमाल किया। यह मिसाइल ध्वनि से 10 गुना अधिक गति से 2,000 किलोमीटर दूर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। एक दिन पहले रूसी सेना ने कहा था कि पश्चिमी यूक्रेन के कार्पेथियन में डिलियाटिन के आयुध डिपो को नष्ट करने के लिए किंझाल का पहली बार युद्ध में इस्तेमाल किया गया।यूक्रेन पर रूसी बलों के हमलों के बीच देश के दस मानवीय गलियारों में से आठ से लोगों को निकालने का काम जारी है। देश की उपप्रधानमंत्री इरिना वेरेसचुक ने बताया कि 6,623 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है,जिनमें 4,128 लोग मारियुपोल से थे। इन लोगों को जपोरिजिया ले जाया गया है। रूसी बलों ने बंदरगाह शहर मारियुपोल में अपना घेरा कस दिया है। शनिवार को इस इलाके में भारी गोलीबारी के कारण प्रमुख इस्पात संयंत्र बंद कर दिया गया और स्थानीय अधिकारियों ने पश्चिम से और मदद की अपील की है। मारियुपोल के पुलिस अधिकारी मिखाइल वेर्शनिन ने मलबे से ढकी एक सड़क पर बनाए गए वीडियो में कहा,‘‘ बच्चे,बुजुर्ग मर रहे हैं। शहर तबाह हो गया है और धरती के नक्शे से मिट गया है।’’ शहर परिषद ने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने शहर के हजारों लोगों को रूस में बसने के लिए मजूबर किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।