होम हिमंत बिस्व सरमा बोले- अगर गांधी परिवार का नेतृत्व जारी रहा तो बर्बाद हो जाएगी कांग्रेस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 14, 2022 09:52 PM

हिमंत बिस्व सरमा बोले- अगर गांधी परिवार का नेतृत्व जारी रहा तो बर्बाद हो जाएगी कांग्रेस

हिमंत बिस्व सरमा बोले- अगर गांधी परिवार का नेतृत्व जारी रहा तो बर्बाद हो जाएगी कांग्रेस

हिमंत बिस्व सरमा बोले- अगर गांधी परिवार का नेतृत्व जारी रहा तो बर्बाद हो जाएगी कांग्रेस

पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद एक बार फिर से गांधी परिवार निशाने पर है। नेहरू गांधी परिवार पर फिर से सवाल उठने लगे है। इन सबके बीच रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कांग्रेस की हार पर चर्चा हुई और साथ ही साथ आगे की रणनीति पर भी सहमति बनी। इन सबके बीच इसी बैठक से यह खबर भी निकली कि सोनिया गांधी फिलहाल कांग्रेस के अध्यक्ष बनी रहेंगी। हालांकि सूत्रों ने यह भी दावा किया कि सोनिया गांधी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सीडब्ल्यूसी के समक्ष अपना इस्तीफा भी पेश किया। हालांकि उसे सीडब्ल्यूसी ने खारिज कर दिया। इसके बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल नेताओं ने सोनिया गांधी पर भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जरूरी बदलाव करें जिस पर कांग्रेस अध्यक्षा ने अपनी सहमति जता दी। हालांकि कांग्रेस की इस बैठक के बाद भाजपा ने उस पर तंज कसना शुरू कर दिया है।सवाल यह भी उठ रहे हैं कि हार के बाद हार मिलने के बावजूद कांग्रेस गांधी परिवार के अलावा सोचने को तैयार क्यों नहीं है? इन सबके बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा बयान सामने आया है। हिमंत बिस्व सरमा  ने दावा किया कि अगर गांधी नेहरू परिवार कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करता रहा तो एक दिन कांग्रेस पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएगी और पंचायत चुनाव में भी नजर नहीं। आएगी आपको बता दें कि हिमंत बिस्व सरमा भी कभी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। हालांकि उन्होंने पार्टी बदली और भाजपा में शामिल हो गए। वर्तमान में वह असम के मुख्यमंत्री हैं। हिमंत बिस्वा सरमा 2013 में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। सरमा ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन लगातार चुनावी हार ने साबित कर दिया है कि ये गांधी परिवार कांग्रेस को जीत की ओर नहीं ले जा सकते। यहां तक ​​कि कांग्रेस आम चुनावों में भी दिखाई नहीं देगी

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)