होम मंगलवार को यूक्रेन संकट पर राज्यसभा में बयान देंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
मंगलवार को यूक्रेन संकट पर राज्यसभा में बयान देंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच से 19 दिनों से यह लड़ाई चल रही है। हालांकि भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को ऑपरेशन गंगा के तहत निकाला है। इसी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को राज्यसभा में बयान देंगे। इस बात की जानकारी राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने खुद ही दी। दरअसल, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस सदस्य केसी वेणुगोपाल और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य डॉ वी शिवदासन ने नोटिस दिया था। जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्री दोपहर 2 बजे अपना बयान देंगे। इसी के बाद राज्यसभा के सभापति ने यह निर्णय लिया है। हालांकि आज राज्यसभा में यूक्रेन से लौटे छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जताई गई और सरकार से अनुरोध किया गया कि वे इससे दिशा में कोई ठोस कदम उठाएं।दूसरी ओर सरकार ने भी कहा है कि वह छात्रों के हित में बेहतर फैसले लेगी। आपको बता दें कि ऑपरेशन गंगा के तहत से भारत ने वहां फंसे छात्रों को स्वदेश वापसी कराया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूक्रेन संकट पर समीक्षा बैठक करते रहे हैं। यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। हालांकि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से उनकी पढ़ाई में बहुत बड़ी बाधा पहुंची है। लेकिन सवाल यह भी है कि सभी छात्र तो यूक्रेन से वापस लौट गए हैं परंतु उनके भविष्य का क्या होगा? वेणुगोपाल ने कहा कि यूक्रेन से लौटे छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार क्या कर रही है, इस बारे में स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। सरकार को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।