होम UP में सरकार बनाने की सुगबुगाहट तेज, योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते ये बड़े चहरे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 11, 2022 09:30 PM

UP में सरकार बनाने की सुगबुगाहट तेज, योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते ये बड़े चहरे

UP में सरकार बनाने की सुगबुगाहट तेज, योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते ये बड़े चहरे

UP में सरकार बनाने की सुगबुगाहट तेज, योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते ये बड़े चहरे

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने नया इतिहास रचा है। पिछले 34 सालों में पहली दफा ऐसा हो रहा है कि जब उत्तर प्रदेश में कोई सरकार वापस लौट रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। चुनावी जीत के साथ ही सरकार बनने की भी सुगबुगाभाजपा और आरएसएस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी इसमें सहमति ली जाएगी। हालांकि सवाल यह है कि योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में इस पर कौन-कौन से लोग शामिल हो सकते हैं? बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा कन्नौज से विधायक और पूर्व एडीजी असीम अरुण को भी योगी कैबिनेट में स्थान मिल सकता है। असीम अरुण योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी माने जाते हैं। सरोजिनी नगर से चुनाव जीतने वाले प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। पूर्व ब्यूरोक्रेट और एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा का भी नाम मंत्रिमंडल की सूची में चल रहा है।खबर तो यह भी है कि बेबी रानी मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। निषाद पार्टी और अपना दल से एक या दो विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने खुद अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर ली है। 403 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के पास 255 सीट है। निषाद पार्टी के पास 6 सीटें हैं जबकि अपना दल को 12 सीटें हासिल हुई हैं। समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि राष्ट्रीय लोकदल को 8 सीटें मिली हैं और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 6 सीटों पर जीत मिली है। हट उत्तर प्रदेश में तेज हो गई है। भाजपा ने इसको लेकर अलग-अलग बैठक भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कई बड़े नेता आने वाले दिनों में दिल्ली पहुंच सकते हैं और मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। पूर्ण बहुमत के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक में मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों पर बड़ी बैठक होगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)