होम प्रमोद सावंत को है पूरा भरोसा, गोवा में फिर बनेगी भाजपा सरकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2022 08:58 PM

प्रमोद सावंत को है पूरा भरोसा, गोवा में फिर बनेगी भाजपा सरकार

प्रमोद सावंत को है पूरा भरोसा, गोवा में फिर बनेगी भाजपा सरकार

प्रमोद सावंत को है पूरा भरोसा, गोवा में फिर बनेगी भाजपा सरकार

गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और 10 मार्च को नतीजे सामने आएंगे। इससे पहले तमाम टीवी चैनलों ने अपना-अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इन तमाम एग्जिट पोल में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन अधिकतर ने गोवा में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। इसी बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार बनाने वाले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि एग्जिट पोल कुछ भी दिखा सकते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा एक बार फिर से बहुमत के साथ गोवा में अपनी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मन में हमेशा डर रहता है और इस बार उन्होंने जिस तरह के उम्मीदवार चुने हैं, उन्हें लगता है कि कहीं वो भाग ना जाएं इसलिए उन्होंने रिसॉर्ट की राजनीति शुरू कर दी है।

वहीं गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के पूर्वानुमान को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) का समर्थन प्राप्त करने की कवायद शुरू कर दी है। साल 2017 के चुनाव परिणाम में कांग्रेस को सर्वाधिक 17 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। ऐसे में भाजपा ने एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। हालांकि एग्जिट पोल को देखते हुए कांग्रेस सतर्क हो गई है।

क्या है कांग्रेस की योजना ?

इस बार कांग्रेस कोई भी गलती नहीं करने के मूड में नजर आ रही है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी है और उन्हें एक रिजॉर्ट में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने कर्नाटक के नेता डीके शिवकुमार को एक महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा है। जिसके तहत विधायकों को एकजुट रखने के लिए वो गोवा पहुंचेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)