होम हरीश रावत का बड़ा दावा, कांग्रेस को उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए मिलेगी पूर्ण बहुमत
हरीश रावत का बड़ा दावा, कांग्रेस को उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए मिलेगी पूर्ण बहुमत
कांग्रेस ने उत्तराखंड में एग्जिट पोल सामने आने के तुरंत बाद ही ऑब्जर्वर्स की टीम तैनात की है। ताकी दूसरे दल कांग्रेस नेताओं को तोड़ने की कोशिश न करें। इसके साथ ही पार्टी ने बागियों से भी संपर्क स्थापित किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने 10 मार्च को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि हमें किसी विकल्प पर विचार करने की आवश्यकता ही नहीं है। हमें सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत मिलेगी और हम सरकार बनाएंगे। लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है।
वहीं उन्होंने पंजाब से जुड़े सवाल पर कहा कि पंजाब के जो एग्जिट पोल हैं वो हकीकत से बहुत दूर हैं। गांव में कही भी आम आदमी पार्टी थी ही नहीं और जहां थी नहीं, वहां कैसे वोट मिलेगा ? इसलिए वहां कांग्रेस अच्छी संख्या के साथ आ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम वहां अपनी सरकार बनाएंगे।
इससे पहले कांग्रेस नेता ने कहा था कि कांग्रेस निश्चित तौर पर जीत रही है। भाजपा अपनी घबराहट को छुपाने के लिए कभी प्लान B, कभी प्लान C बता रही है, कभी कही का एक्सपर्ट बुला रही है। हमारा एक ही प्लान है वो है जनता का विश्वास प्लान। उत्तराखंड की जनता ने हमको पूर्ण बहुमत दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।